घाट के किनारे डाला छठ पर्व को लेकर डूबते सूर्य को एवं उगते सूर्य को अर्घ्य देते हुए अम्बरीष सिंह भोला एवं विश्वास जायसवाल

Spread the love

घाट के किनारे डाला छठ पर्व को लेकर डूबते सूर्य को एवं उगते सूर्य को अर्घ्य देते हुए अम्बरीष सिंह भोला एवं विश्वास जायसवाल

घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर व्रती महिलाएं ने सोमवार की शाम नदियों ,सरोवर, तालाबों, पोखरो के जल में घंटों खड़े होकर अस्तांचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन अर्चन किया।इस मौके पर विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने डूबते सूर्य को अपने परिवार के साथ अर्घ्य दिए। और उगते सूर्य को किसान मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष विश्वास जायसवाल ने अर्घ्य दिया। और लोग अपने अपने परिवार के साथ घाट पर पूजा देखने के लिए पहुंचे थे।दिन भर छठ पूजा प्रसाद एवं अन्य सामग्रियों को सजाने में जुटी रही व्रती महिलाएं शाम होते ही अपने पुत्रों एवं अपने पत्नियों के संग घाटों पर पहुंची। महिलाएं गीत गाते हुए घाट पर पहुंची। वहां घंटे जल में रहकर सूर्य की आराधना आसपास के समतल भूमि को मिट्टी से भरा गया था चारों तरफ प्रकाश कर विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की गई थी विभिन्न मोहल्ले में सज धज महिलाएं और फलों से भरी टोकरिया दीप जलते कोशिया , गने आदि पूजन सामग्रियों के साथ 3:30 बजे ही घरों से निकलकर गीत गाते हुए अलग अलग मार्गो से पैदल घाटों की ओर रवाना होने लगी बहुत सी व्रत महिलाएं टेंपो रिक्शा और कारों से भी घातक पहुंची कुछ समय के लिए तो सभी सड़कों व्रती महिलाओं से भरी हुई थी घाटों पर घंटे जल में खड़े रहकर व्रतीयो ने सूर्यदेव की आराधना किया । इसके बाद घाटों से घर के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *