लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दहेज प्रताड़ना का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बंथरा थाना क्षेत्र के नीवा गांव निवासी कमलेश कुमार चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी शिल्पी चौधरी की शादी के कुछ ही महीनों बाद ससुराल वालों ने हत्या कर दी।
शादी में दिया था लाखों का दहेज
शिल्पी की शादी 26 मार्च 2025 को सागर चौधरी से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए और 8 लाख रुपये नगद दिए गए। इसके बावजूद शादी से पहले ही दामाद ने 1,20,000 लाख अतिरिक्त मांगे, जो बैंक ट्रांजेक्शन से पूरे किए गए।
सोने की चेन की डिमांड पर बढ़ा विवाद
परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष को सोने की अंगूठी और कान की बाली पहले ही दी गई थी। इसके बावजूद वे सोने की चेन की लगातार मांग कर रहे थे। जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो शिल्पी को प्रताड़ित किया जाने लगा।
राखी पर मायके आने पर खुला राज
रक्षाबंधन पर जब शिल्पी मायके आई तो उसकी हालत काफी खराब थी। उसने बताया कि उसकी सास शिवकुमारी, पति सागर चौधरी और जेठ आनंद चौधरी उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते हैं और दहेज की मांग करते हैं।
संदिग्ध हालात में मौत
परिजनों का आरोप है कि 26 सितम्बर 2025 को बीमारी के बावजूद शिल्पी को जबरन ससुराल ले जाया गया और वहां उसे प्रताड़ित कर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। परिवार का कहना है कि ससुराल वालों ने बिना सूचना दिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया और सबूत मिटाने की कोशिश की।
परिवार की मांग
शिल्पी के पिता ने प्रशासन और राज्यपाल से मांग की है कि सास शिवकुमारी, पति सागर चौधरी और जेठ आनंद चौधरी सहित सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
ससुराल वालों का नाम रामकिशोर ससुर शिवकुमारी सांस आनंद चौधरी जेठ सागर चौधरी पति मकान मालिक नाम अज्ञात 5 लोगों ने मिलकर
हत्या को अंजाम दिया मौत से पहले बेटी ने अपनी मां को फोन करके बताया था। यह निवासी ग्राम चांदनी पोस्ट वसोप थाना व कोतवाली कोंच जिला जालौन है।
लड़के गांव का पता है। ग्राम चांदनी पोस्ट वसोप थाना व कोतवाली कोंच जिला जालौन के रहने वाले हैं ।
घटना अहमदाबाद थाना इसनपुर क्षेत्र के अंतर्गत सताधार सोसायटी में हुई हैं
