मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ सफल

Spread the love

लखनऊ। महिला कल्याण विभाग के “मिशन शक्ति” (फेज-05) के विशेष अभियान के तहत आज जनपद लखनऊ में जिलाधिकारी के नेतृत्व में कन्या पूजन (मेगा इवेंट) का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।

यह कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर, लोकबंधु चिकित्सालय लखनऊ में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. बबीता सिंह चौहान, अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त), उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि ने होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सुधाकर शरण पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ ने 25 कन्याओं का चरण पखारकर, रोली-अक्षत का तिलक कर, स्नेहपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया और उपहार भी प्रदान किए। साथ ही उपस्थित बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों से अवगत कराया और “सशक्त नारी, प्रदेश समृद्ध” का नारा दिया। वहीं उपनिरीक्षक सिद्धि मिश्रा ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1930 साइबर हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 एंबुलेंस, 1098 चाइल्डलाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं हेतु एंबुलेंस, 1090 वूमेन पावर लाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन—की जानकारी विस्तार से दी।

कार्यक्रम का समापन वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर द्वारा मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *