योगी सरकार में भू माफियाओं पर मेहरबान है कुंडा का राजस्व विभाग

Spread the love

उपजिलाधिकारी के आदेश का भी नहीं होता लेखपाल कानूनगो पर कोई असर

कुंडा प्रतापगढ़- कुण्डा तहसील के मौली ग्राम सभा के बड़ी चकिया का मामला जहां गांव में सरकारी तलाब पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगो द्वारा मकान निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है और अब गांव की 15 वर्ष पुरानी नाली को पाट दिया है जिससे लोगों को हो रही है भारी परेशानी |
पीड़ित ने उपजिलाधिकारी कुंडा को शिकायती पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार वही उपजिलाधिकारी कुंडा ने कानूनगो व थाना प्रभारी कुंडा को मौके पर जाकर नाली खुलवाने का दिया था आदेश किंतु लेखपाल रामप्रसाद कानूनगो स्वामीनाथ पटेल उपजिलाधिकारी के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए आदेशों की उड़ा रहे है धज्जियां |
वही पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा दर बदर
क्या पीड़ित को मिलेगा कुंडा में न्याय
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *