“
“पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के रक्तदाता कार्ड से 80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला रक्त”
“दो रक्तदाताओं ने किया आशा चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान”
“जिला अध्यक्ष अजय शर्मा की सूचना पर रक्तदान संस्थान ने प्रदान करवाया रक्त”
राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट प्रतापगढ़)
रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल कुमार पाण्डेय द्वारा सूचना मिलने पर अपने कार्यालय पर बुलाकर दो विकलांग जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। कंबल पाकर विकलांग जरूरतमंद जो ठंड से ठिठुर रहे थे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
इसी क्रम में रक्तदान संस्थान की सहयोगी संस्था आशा चैरिटेबल ब्लड सेंटर बलीपुर के रक्त कोष में आज दो रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान सुचारू रूप से संपन्न कराया गया। रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से पट्टी, प्रतापगढ़ निवासी डॉ. नितेश तिवारी जो पेशे से डॉक्टर हैं, उनके द्वारा एक यूनिट रक्तदान किया गया, एवं साथ ही साथ लालगंज अझारा, निवासी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा आशा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में ही एक यूनिट रक्त दान किया गया। ब्लड बैंक के संस्थापक अमित सिंह द्वारा दोनों रक्तदाताओं को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर की प्रेरणा से आज हमें रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस रक्तदान के माध्यम से हम समाज के युवाओं को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वर्ष भर में काम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करें, जिससे शरीर का विकार समाप्त हो जाता है।
इसी क्रम में रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय द्वारा संस्थान के जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की सूचना पर मालती देवी नर्सिंग होम सदर चौराहा, प्रतापगढ़ में भर्ती मरीज संगम लाल शर्मा उम्र 80 वर्ष निवासी मिसिद्दीपुर, रानीगंज, प्रतापगढ़ जिनके पैर का ऑपरेशन होना है। उनके उपचार हेतु रक्तदाता के अभाव में एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में उनका स्वयं का रक्तदाता कार्ड देकर प्रदान करवाया गया। मरीज के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक एवं रक्तदान संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर निर्मल पांडेय, अजय कुमार शर्मा, विशंभर नाथ शर्मा, अमित सिंह, डॉ.नितेश तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, दरोगा सिंह, पवन नंदन भट्ट, संदीप मिश्रा, नितिन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
जरूरतमंदों को रक्तदान संस्थान ने दिया अपने कार्यालय पर कंबल”
