शौर्य रत्न सम्मान समारोह में वीर सैनिकों को मिला सम्मान, नम्रता पाठक ने किया दैनिक समाचार पत्र ‘हंगामा टाइम्स’ का विमोचन

Spread the love

लखनऊ। हंगामा टाइम्स न्यूज़ चैनल की ओर से आयोजित “शौर्य रत्न सम्मान समारोह–2026 : एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम देश के वीर सैनिकों, समाजसेवियों, महिलाओं और विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान के नाम रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेविका एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने वीर सैनिकों को “शौर्य रत्न सम्मान” से नवाजा और उनके अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्रसेवा को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्ति वाचन एवं मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई। जल, थल एवं वायु सेना से जुड़े पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से शौर्य रत्न सम्मान प्रदान किया गया। वीर सैनिकों का सम्मान बना आकर्षण।समारोह में देश की रक्षा में अपना योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए उनके सेवाकाल और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया। कर्नल अनिल अहूजा सहित वीर सैनिकों को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सैनिकों के सम्मान के दौरान पूरा सभागार देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत दिखाई दिया। नम्रता पाठक ने की हंगामा टाइम्स के कार्यों की सराहना। समारोह को संबोधित करते हुए नम्रता पाठक ने हंगामा टाइम्स न्यूज़ के सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबरों को सामने रखना ही नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश और जागरूकता पैदा करना भी है। उन्होंने हंगामा टाइम्स न्यूज़ की टीम को सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नम्रता पाठक के कर-कमलों द्वारा दैनिक समाचार पत्र “हंगामा टाइम्स” का विमोचन किया गया। उन्होंने समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं समारोह में 20 विशिष्ट महिलाओं के कर-कमलों द्वारा पुस्तक विमोचन, विशेष नृत्य प्रस्तुति, बालिकाओं द्वारा पारंपरिक तलवारबाजी का प्रदर्शन तथा महिलाओं की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट एवं प्रेरणादायी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली हस्तियों का भी सम्मान। समारोह की सम्मान सूची में चंद्रपाल , विमला पाल, स्मिता श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, राजेश यादव, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, अल्का सक्सेना, स्वाती सिंह, सत्य कुमार वर्मा, रजनी सक्सेना, संदीप कौर, श्वेता वर्मा, अनीता तिवारी और योगमित्र कुसुम पाठक ,गीता गुप्ता ऋषि त्रिवेदी गीता सक्सेना, राजीव सक्सेना सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों के नाम शामिल रहे।वहीं सूची में सरिता बाजपेयी, अन्य विशिष्ट अतिथियों के नाम भी विशेष अतिथि/सम्मान श्रेणी में दर्ज हैं। समारोह में समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति और राष्ट्रहित के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। “एक शाम देश के नाम” ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश। “शौर्य रत्न सम्मान–2026 : एक शाम देश के नाम” का उद्देश्य देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिकों के साथ-साथ समाज के उन लोगों को सम्मान देना रहा, जो अपने-अपने क्षेत्र में समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में हंगामा टाइम्स न्यूज़ की ओर से सभी अतिथियों, सम्मानित सैनिकों, समाजसेवियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। हंगामा टाइम्स न्यूज़ — खबर के साथ, समाज और राष्ट्र के साथ। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रधान संपादक अमित कश्यप चीफ सब एडिटर एकता गुप्ता प्रमुख संवाददाता अर्चना कश्यप यूपी बिहार ब्यूरो हेड मोहम्मद एहतेशाम जाफ़र वरिष्ठ छायाकार प्रदीप कश्यप, मंडल ब्यूरो चीफ मंतोष जायसवाल बरेली मंडल ब्यूरो चीफ राजेश कश्यप संवादाता मोहम्मद अजीब संवाद सूत्र सुनील कश्यप एवं संपूर्ण हंगामा टाइम्स न्यूज़ टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *