राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने भारतीय किसान क्रांति यूनियन प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन 

Spread the love

स्थानीय लोगों को भारतीय किसान क्रांति यूनियन में शामिल करते हुए सम्मानित पद देकर किया सम्मानित

बंथरा, सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में बंथरा बाजार कानपुर हाइवे पर स्थित होंडा शोरूम के पास दिन मंगलवार को प्रदेश महासचिव पिंटू तिवारी के कार्यालय पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन का प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया गया , जिसका भव्य उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा प्रदेश कार्यालय का फीता काटकर किया और सभी मौजूद पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अंगवस्त्र पहनाकर ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कई स्थानीय गणमान्य लोगों को पदों से मनोनीत किया गया। इसी क्रम में अक्षत सिंह नारायणपुर को युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया एवं अन्य बहुत से लोगों को क्षेत्रीय पदाधिकारी बना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सभी दिये पदों के अनुसार अपने संगठन को और मजबूत बनाए, जिससे कि पीड़ित किसानों के जनहित की रक्षा किया जा सके, यदि हम बड़ी संख्या में संगठित रहेंगे तभी मौजूदा सरकार हमारे किसानों के उत्पीड़न मांगो को मानने पर विवश कर सकेंगे और किसानों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कराने में कामयाब होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रामू मिश्रा, सोनू अवस्थी, आशु तिवारी, उमेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मयंक मौर्य, उमेश तिवारी, आशीष कुमार गोस्वामी, शेर गुप्ता सभासद, अक्षर सिंह नारायणपुर, विमल कुमार निर्मल कुमार सहित कई सम्मानित लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *