स्थायी वार्ता की तैयारियों को लेकर एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस की डेलीगेट्स बैठक सम्पन्न


कर्मचारियों की समस्याओं, पदोन्नति, सुरक्षा एवं संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा
इज्जतनगर, 3 अगस्त। एन.ई. रेलवे मेन्स कांग्रेस, कारखाना मंडल इज्जतनगर की डेलीगेट्स बैठक सोमवार को आज की अध्यक्षता श्री देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में कारखाना इज्जतनगर में प्रस्तावित स्थायी वार्ता (PNM) के लिए विभिन्न शॉपों एवं शाखाओं से प्राप्त कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें वार्ता में प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री श्री रजनीश तिवारी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने कार्यस्थल पर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुने तथा उन्हें संगठन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास करे। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों एवं कर्मचारियों के हित में कराए गए कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया।
बैठक में कर्मचारियों की सुरक्षा एवं संरक्षा, कार्यस्थलों की मूलभूत सुविधाओं, लंबित समस्याओं तथा 30 जून 2026 तक पदोन्नत कर्मचारियों के सेवा अभिलेख (सर्विस रिकॉर्ड) शीघ्र अद्यतन कराए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा कारखाना एवं भंडार डिपो में महिला विंग के गठन तथा युवा मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का भी निर्णय लिया गया।
मंडल मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कर्मचारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों के संबंध में संगठन आवश्यक निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगा।
बैठक में उपाध्यक्ष श्री जयेंद्र शेखर गुप्ता, श्री दिनेश उपाध्याय, श्री राजेश दीक्षित, सहायक मंडल मंत्री श्री अनिल शर्मा, सहायक मंत्री श्री प्रमोद यादव, श्री प्रमोद सिंह, युवा मंत्री श्री अर्पित कुमार, श्री विनय कुमार, श्री लव कुमार,कर्ण सिंह मनोज यादव कार्यालय मंत्री श्री विजय आनंद तथा संगठन मंत्री श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महिलाओ में निहारिका श्रीवास्तव, रिमझिम दूबे, फतिमा, गंगा शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं डेलीगेट्स उपस्थित रहे।
अंत में आज की अध्यक्षता कर रहे श्री देवेंद्र सिंह ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। इसके साथ ही बैठक का समापन किया गया।

आई टी सेल
एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस
कारखाना मण्डल, इज्जतनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *