हल्की बारिश में फिर चरमराई प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र राजातालाब की बिजली व्यवस्था, रातभर अंधेरे में रही जनता

वाराणसी/राजातालाब क्षेत्र में हल्की बारिश होते ही बिजली व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह चरमरा गई। मामूली बारिश के बाद भी क्षेत्र की बिजली पूरी रात बाधित रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और मच्छरों के बीच रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि वर्षों से चली आ रही है। जैसे ही बारिश शुरू होती है, बिजली घंटों के लिए गुल हो जाती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में भी बिजली व्यवस्था ठप हो जाना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
पत्रकार आशीष मोदनवाल ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति के दावे करती है, वहीं राजातालाब क्षेत्र की जनता हर बारिश के बाद अंधेरे में रहने को विवश हो जाती है। उन्होंने बिजली विभाग एवं प्रदेश सरकार से मांग की है कि राजातालाब की जर्जर बिजली व्यवस्था को स्थायी रूप से सुदृढ़ किया जाए, ताकि हर बारिश के बाद होने वाली इस परेशानी से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आगामी बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *