लखनऊ । तेलीबाग वृन्दावन कालोनी निकट साई मन्दिर सेक्टर 5 ई -4 में श्री गणेश विसर्जन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ । जिसमें सैकड़ो की संख्या में आये हुए श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया । इस शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस० के० द्विवेदी का मुख्य आयोजक संगठन के उपाध्यक्ष सरनाम सिंह वर्मा एवं सचिव रमेश ओझा के द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया । वही पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एस० के० द्विवेदी ने मुख्य आयोजक सरनाम सिंह वर्मा व सचिव रमेश ओझा , व्यवस्थापक रवि सिंह, रवि ओझा का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया ।
इसी क्रम में मुख्य आयोजक सरनाम सिंह वर्मा व रमेश ओझा द्वारा कमेटी के कार्यकताओ का श्री गणेश भगवान का पटका पहनाकर स्वागत किया ।
आये हुए अतिथियो में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह का अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस० के० द्विवेदी ने अंग वस्त्र धारण कराकर भगवान शिव परिवार की प्रतिमा भेंट किया, साथ में मंडल अध्यक्ष मुकेश बाजपेई , पम्मी अवस्थी , पत्रकार दयाशंकर चौबे , संगठन के महासचिव पं० उमाशंकर बाजपेई, तेलीबाग चौकी से सिपाही सुमित प्रजापति, बृजमोहन द्विवेदी , पूर्व पार्षद प्रत्याशी सन्तोष सिंह सेंगर , रमेश चन्द्रा , हरी शंकर शर्मा , राम सुमिरन शुक्ला , ठाकुर शिवमगन सिंह , शत्रुधन कश्यप , दीपक भट्ट सहित सभी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया ।
प्रभु की कृपा से यह श्री गणेश भगवान का विशाल भंडारा बड़े हर्षोउल्लास के साथ किया गया । कमेटी के पदाधिकारी विजय द्विवेदी, अंकित ओझा , रवि सिंह , रवि ओझा, संगठन सचिव संजय यादव , सचिवालय कर्मी सलीम खाँन ,आलोक वर्मा , राजा वर्मा , जगदीश पाल, सोनू पाल, बाबूलाल, तिलक राम, रमेश चन्द्र , राकेश श्रीवास्तव , अनिकेत श्रीवास्तव, सहित सभी ने आये हुए भक्त गणो का स्वागत करते हुए भगवान श्री गणेश का जय कारा लगाते हुए भक्तो को प्रसाद वितरित किए ।
गणपति बप्पा मोरया
मंगल मूर्ति मौरया ॥
अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के पदाधिकारियो के द्वारा तथा कालोनी वासियो के सहयोग से श्री गणेश उत्सव में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन एवं सम्मान समारोह ।
