लखनऊ। 24, 2026: इकाना स्टेडियम में सोमवार को खेले गए यूपी टी20 लीग सीजन-4 के 16वें मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने इतिहास रचते हुए गौर गोरखपुर लायंस को 10 विकेट से करारी
शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स टूर्ना मेंट के प्लेऑफ
(Playoffs) में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। बारिश के कारण मैच को घटाकर 8- 8 ओवर का कर दिया गया था।
मुकाबलेकी शुरुआत UPCA मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने टॉस और पारंपरिक घंटा बजाकर
(Bell Ringing Ceremony) की। इस मौके पर यूपी टी20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, UPCA सदस्य फैसल शेरवानी और अजीज खान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
ज़ीशान अंसारी की घातक फिरकी और कार्तिक त्यागी का 154 kmph का धमाका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर लायंस को अभय प्रताप सिंह (33 रन, 16 गेंद) ने तेज शुरुआत
दिलाई और पहले 3.3 ओवर में 44 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद ज़ीशान अंसारी ने अपनी फिरकी का जादू चलाते
हुए महज 2 ओवर में 4/10 का स्पेल फेंककर गोरखपुर के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी।
मैच के अंतिम ओवर में मेरठ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने प्रिंस यादव को आउट
करनेके लिए 154 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे तेज गेंद बन गई। गोरखपुर
की टीम 8 ओवर में 91/6 का स्कोर ही बना सकी।
स्वास्तिक चिकारा की फिफ्टी जैसी पारी और कप्तान रिंकू का महा-तांडव 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स के सलामी बल्लेबाजों स्वास्तिक चिकारा और अक्षय दुबे ने तूफानी शुरुआत करते हुए 4.1 ओवरों में 50 रन पूरे किए। 52 के स्कोर पर अक्षय दुबे चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो
गए।
इसके बाद मैदान पर उतरे कप्तान रिंकू सिंह ने गेंदबाजों पर कोई तरस नहीं दिखाया। रिंकू ने विशाल निषाद के एक ही ओवर में 28 रन कूट डाले और मैच का नतीजा तय कर दिया। स्वास्तिक चिकारा ने 24 गेंदों में नाबाद 44
रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने महज 7 गेंदों में नाबाद 29 रन ठोककर मेरठ को 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत
दिला दी। मेरठ इस सीजन में अब तक अविजित रहने वाली इकलौती टीम है।
प्लेऑफ में एंट्री मारने वाली पहली टीम बनी मेरठ मावेरिक्स
