प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रविश कुमार के प्रथम आगमन पर एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस ने किया स्वागत

Spread the love

बरेली, इज्जतनगर, 22 अगस्त 2026।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रविश कुमार के यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर में प्रथम आगमन पर एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस, इज्जतनगर मंडल एवं कारखाना की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संगठन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर इज्जतनगर मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कारखाना एवं मंडल के कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने कहा कि कारखाना एवं मंडल के कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में पूरी निष्ठा एवं मेहनत के साथ रेलवे की उत्पादन एवं परिचालन व्यवस्था को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्य रूप से लंबित पदोन्नतियों, टेक्नीशियन-III LDCE परीक्षा परिणाम, रिक्त पदों को भरने, कर्मचारियों की सुरक्षा, इंडस्ट्रियल कूलर एवं मिस्ट फैन, शुद्ध पेयजल हेतु RO, महिला कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम, भवनों की मरम्मत एवं जलभराव, पिट लाइन की प्रकाश व्यवस्था, सेफ्टी शूज एवं वर्दी भत्ता, ADEN की नियुक्ति, SSE/Work के डुअल चार्ज को समाप्त करने, HRMS शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा सुपरवाइजरों के लिए उचित कार्यस्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को रखा गया।

संगठन ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि कारखाने की कार्यक्षमता एवं उत्पादन में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।

प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रविश कुमार ने संगठन द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कर्मचारी हित से जुड़े विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस ने आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में कारखाना एवं मंडल के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा तथा कर्मचारी हित में सकारात्मक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
राजेश दीक्षित, दिनेश उपाध्याय, विनय कुमार, लव कुमार, राजू कुमार, अर्पित कुमार, सुमन कुमार, मुकेश मीना, अनिल शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, मनोज यादव, अवधेश यादव,सत्येंद्र कुमार, दिनेश यादव, शुभंकर तिवारी, ज्ञानेश पांडे तथा शुभम सोलंकी, सहित अन्य पदाधिकारीगण सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *