हसनगंज(उन्नाव) आगामी बारह रबीउल अव्वल शरीफ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आसीवन थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक का आयोजन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह द्वारा किया गया । बैठक में क्षेत्राधिकारी हर्ष मोदी ने मौजूद जिम्मेदार लोगों से जुलूस के रूट एवं समय की जानकारी लेते हुए कहा कि पर्व को आपसी एकता भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं । उन्होंने कहा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सभी पर्व हमेशा आपसी अमन,भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं और आगे भी इसी परंपरा को कायम रखा जाएगा । इस अवसर पर शाही पेश इमाम हाफिज गुलाम वारिस,बाबा फल मंडी संचालक फैसल रहमान सफवी,हाफिज शाह आलम,हाफिज सिद्दीक,डॉ अजीजुद्दीन अंसारी,डॉ नदीम तनवीर,पूर्व प्रधान आफाक अंसारी,पूर्व प्रधान मो० शकील,शीबू अहमद सदस्य प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश,प्रशासक बेचेलाल,आकिल हुसैन खां,अली हुसैन खां,जाबिर,शब्बीर अली शाह,हसरत अली,तारिक खां उर्फ पप्पू,इसरत अली,दिलशाद अंसारी,अनस बेचैन,तशलीम खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे । वहीं पुलिस विभाग की ओर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम राज,चौकी प्रभारी हैदराबाद विजय चतुर्वेदी,चौकी प्रभारी रसूलाबाद अशोक सोनकर,उपनिरीक्षक हीरालाल रावत,उपनिरीक्षक रामजीत तिवारी सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।
बारह रबीउल अव्वल को लेकर आसीवन थाने में पीस कमेटी बैठक हुई संपन्न
