पेड़- पौधों को राखी बाँध कर मनायें वृक्ष रक्षाबंधन:अनूप मिश्रा

Spread the love

प्रा.वि.बंधवा ओसियाँ को मिला ग्रीन स्कूल ऑफ उन्नाव अवार्ड

उन्नाव। रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, वहीं भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं। इसी परंपरा को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए इन दिनों उन्नाव में पर्यावरण प्रेमी दरोगा अनूप मिश्र द्वारा वृक्ष रक्षाबंधन का पर्व भी व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी एवं ट्री मैन के रूप में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप मिश्र अपूर्व ने स्थानीय बीघापुर क्षेत्र के ओसियाँ स्थित प्राथमिक विद्यालय बंधवा में सहायक अध्यापक गरिमा गुप्ता के संचालन में पर्यावरण रक्षा उत्सव की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों को पर्यावरण राखी बांधी व उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।वृक्ष रक्षाबंधन पर्व के सुअवसर पर छात्राओं ने ट्री मैन अनूप मिश्र को भी राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं एवं बच्चों को पेड़-पौधों को राखी बांधकर रक्षाबंधन को पर्यावरण रक्षा उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बच्चों को वृक्षों की रक्षा और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी दिलाया। बच्चों ने पुलिस अंकल अनूप मिश्र के साथ विद्यालय परिसर में बरगद सहित 11 पौधों को लगाया l
अनूप मिश्र ने कहा कि पेड़-पौधे भी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी रक्षा करना केवल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का एक पक्का भरोसा है। प्राथमिक विद्यालय बंधवा हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन स्कूल ऑफ उन्नाव अवार्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं बच्चों को पेड़-पौधों की सुरक्षा के लिए प्रेरित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनूप मिश्रा द्वारा आरती वर्मा (प्रधानाध्यापक ),सहायक शिक्षक गरिमा गुप्ता,सुनीता सिंह शिक्षा मित्र संतोष कुमार को विद्यालय में हरियाली लाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने लिए पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान प्रदान किया गया।शिक्षकों ने बच्चों को पौधों की देखभाल, वृक्षों की सुरक्षा और स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इधर, विद्यालय में बच्चों के लिए प्रतिदिन भोजन तैयार कर सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करने वाली स्कूल की रसोइया माता रानी और सावित्री को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उपहार भेंट करके माता अन्नपूर्णा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर दोनों रसोइयों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर उनके सेवाभाव और बच्चों के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
ट्री मैन अनूप मिश्रा के साथ बरगद संरक्षण अभियान के तहत विद्यालय की प्रधानाध्यापक आरती वर्मा, सहायक शिक्षिका गरिमा गुप्ता एवं सुनीता सिंह, शिक्षा मित्र संतोष कुमार तथा रसोइया सावित्री सिंह ,रानी सिंह और स्कूल के बच्चों ने पौधों को लगाकर पूजा अर्चना करके उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *