प्रयागराज की पावन धरती पर पुरुषोत्तम मास में महादेव मंदिर में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, सुन्दरकान्ड एवं कीर्तन ।

Spread the love

प्रयागराज सैदाबाद के अन्तर्गत ग्राम सभा कहरा में महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक , सुन्दरकान्ड , कीर्तन, बड़े हर्षोउल्लास के साथ विधिवत भगवान शिव का पूजन कर रुद्राभिषेक प्रिय भतीजा अंकुश द्विवेदी द्वारा सम्पन्न हुआ । उसके बाद सुन्दरकाण्ड पाठ एवं हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर भजन कीर्तन हुआ ।
इस भव्य , नव्य महादेव मंदिर का जीर्णोद्वार ग्राम प्रधान विपिन सिंह एवं ग्राम वासियो के सहयोग एवं अथक प्रयास से सम्पन्न हुआ है ।
इस शुभ अवसर पर अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के राष्ट्रीय एस० के ० द्विवेदी आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा अर्चना किया ।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता ग्राम प्रधान विपिन सिंह एवं अंकुश द्विवेदी द्वारा सम्पन्न हुआ ।

इसी क्रम में बैजनाथ तिवारी , ग्राम प्रधान विपिन सिंह , पूर्व प्रधान अंजनी कुमार , अध्यक्ष प्रभात मिश्रा अपने कमेटी के पदाधिकारियो सहित अपना बहुमूल्य समय देकर उत्साह वर्धन किया , उच्चन्यालय अधिवक्ता विजय कुमार द्विवेदी , अधिवक्ता संदीप द्विवेदी , अधिवक्ता शशी तिवारी , मुख्य कार्यकर्ता अंकित द्विवेदी , अंतिम द्विवेदी , शुभम तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में भजन कीर्तन मंडली एवं ग्राम वासी गण उपस्तिथ रहकर भक्ति रस र्में भाव विभोर होकर सनातन की जय जयकार करते हुए ग्राम प्रधान को हार्दिक बधाई देते हुए प्रसाद ग्रहण किया । कर्मठ ग्राम प्रधान की सभी ने सराहना किया ।
हर हर महादेव ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *