निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा

Spread the love

निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

लखनऊ नगर निगम महापौर जैसे पद की प्रतिष्ठा धूमिल की: वंदना मिश्रा

महापौर का कृत्य लोकतंत्र का अपमान और संविधान का मखौल उड़ाने जैसा : वंदना मिश्रा

लखनऊ, 23 मई 2026. वरिष्ठ सपा नेत्री और सपा से लखनऊ महापौर प्रत्यासी रही वंदना मिश्रा ने कोर्ट द्वारा निर्वाचित घोषित किये गए फैजुल्लागंज वार्ड के पार्षद को अब तक शपथ न दिलाए जाने की निंदा करते हुए इसे घटिया राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि महापौर सुषमा खर्कवाल को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सदन चलना चाहिए।

वरिष्ठ सपा नेत्री श्रीमती वंदना मिश्रा ने जारी बयान में कहा कि कोर्ट द्वारा निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा महापौर सहित भाजपा का इस संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई यकीन नहीं है।

सपा नेत्री वंदना मिश्रा ने आगे कहा कि वर्तमान महापौर का कृत्य लोकतंत्र का अपमान और संविधान का मखौल उड़ाने जैसा। इससे लखनऊ नगर निगम के महापौर के पद की प्रतिष्ठा धूल धूसरित हुई है। ऐसा नगर निगम के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ कि न्यायालय को आगे बढ़कर निर्णय देने पड़ा हो और उसके बाद भी उसका पालन नहीं कराया गया। जिसके चलते कोर्ट को महापौर के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार फ्रिज करने पड़े।

उन्होंने वर्तमान महापौर सुषमा खर्कवाल को सलाह देते हुए कहा कि उनको तुरंत इस प्रकरण पर निर्वाचित ललित तिवारी जी को शपथ दिला कर सदन और लखनऊ की सम्मानित जनता से माफी मांगनी चाहिए।

वंदना मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *