स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘गीताक्षरा फाउंडेशन’ ने सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। संस्था ने समाज के सीमांत वर्ग के लोगों को विशेष महत्व देते हुए उनके साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया और ध्वजारोहण भी किया।
तिरंगा फहराने के पश्चात, फाउंडेशन द्वारा वहां उपस्थित सीमांत वर्ग के लोगो को व उनके बच्चों को इस दिवस की महत्व समझाते हैं उनको जागरूक भी किया और उनके स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कई सवालों का विस्तार पूर्वक जवाब भी दिया उसके उपरांत सम्मानपूर्वक भोजन व मिठाईया भी बंटवाए गए। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि इस कृत्य का मुख्य उद्देश्य समाज में हर नागरिक के भीतर देशप्रेम की भावना को जगाना और समाज के वंचित वर्ग को उनकी अहमियत का अहसास कराना है। गीताक्षरा फाउंडेशन ने भविष्य में भी देश और समाज के कल्याण के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने का दृढ़ संकल्प लिया है।
