वरिष्ठ समाजसेवी मो० ऐजाज़ ने नगर व क्षेत्रवासियों को रमजानुल मुबारक की दी मुबारकबाद

Spread the love

किरतपुर । वरिष्ठ समाजसेवी मो० ऐजाज़ ने नगर व क्षेत्रवासियों को रमजानुल मुबारक की मुबारकबाद दी है।
एक प्रेस नोट में उन्होंने कहा कि इस्लामी कैलेंडर का महत्वपूर्ण और मुकद्दस महीना रमजान अब लगभग 9 दिन बाद रुख़सत होने जा रहा है। इस बरकत वाले महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं, शैतान को कैद कर दिया जाता है और इबादत करने वालों के गुनाह माफ कर दिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि इस महीने में एक ऐसी मुबारक रात होती है जो इबादत के लिहाज से हजार महीनों से भी बेहतर है।
मो. ऐजाज़ ने लोगों से आह्वान किया कि रमजान के महीने में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद जरूर करें। उन्होंने कहा कि यह महीना सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि अपनी आत्मा को शुद्ध करने, सब्र, धैर्य और शुक्र सिखाने का एक रूहानी सफर है।
उन्होंने कहा कि हमें परवरदिगार के सामने रो-रोकर और गिड़गिड़ाकर दुआ मांगनी चाहिए। इफ्तार के वक्त दुआ कबूल होती है, इसलिए हमें देश में आपसी भाईचारा, अमन-ओ-अमान कायम रहने, बीमारियों से निजात और गुनाहों की माफी के लिए दुआ करनी चाहिए।
अंत में उन्होंने आने वाले ईद-उल-फितर के त्योहार की भी सभी को अग्रिम मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *