वृन्दावन पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न

Spread the love


लखनऊ। कोतवाली पीजीआई अंतर्गत वृन्दावन पब्लिक स्कूल बिरूरा, लखनऊ का वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जितेन्द्र बहादुर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद,पूर्व आईएएस डॉ अशोक चन्द्र इंजीनियर मनोज यादव तथा कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एल.एम. यादव उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ तथा तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सामाजिक, नैतिक और प्रेरणात्मक संदेशों से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। “ओल्ड एज होम” विषय पर आधारित नाटक को दर्शकों ने विशेष सराहना दी, जिसने माता-पिता के सम्मान और सेवा का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रबंधक नीरज यादव के निर्देशन में हुआ, जबकि अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया इसी क्रम में शिव मंगल यादव ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *