अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कार्यक्रमों का किया गया आयोजन—

Spread the love

बांगरमऊ, उन्नाव।
राष्ट्रभक्ति के अमर गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लवकुश नगर जिले की बांगरमऊ इकाई द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के जेपीआर्य इंटर कॉलेज एवं आरआरडीएस इंटर कॉलेज में सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों और गीतों से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में “वंदे मातरम” का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक देवेंद्र जी ने वंदे मातरम गीत की विशेषताओं, उसके ऐतिहासिक महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम में उसकी प्रेरणादायक भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गीत केवल शब्द नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और युवाओं से राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *