बांगरमऊ, उन्नाव।
आगरा में आयोजित दूसरे इन्विटेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बांगरमऊ के आर. एस. पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने १९ पदक जीतकर जनपद और विद्यालय का नाम रोशन किया है।आर. एस. पब्लिक स्कूल की ओर से १९ खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। जिसमें ३ स्वर्ण पदक
८ रजत पदक तथा ८ कांस्य पदक शामिल हैं। त्रिशा राठौर, अनुभव कुशवाहा, खुशी यादव स्वर्ण पदक,
खुशबू गुप्ता, आस्तिक सिंह, अक्षत प्रताप सिंह, प्राची, मानवी, आस्था यादव, मो शान, श्रीति सिंह रजत पदक व शनाया, करण शर्मा, अर्णव प्रताप सिंह, कोशिकी शर्मा, अथर्व सिंह, आराध्या सिंह, समृद्धि सिंह , सुंदरम द्विवेदी ने कांस्य पदक हासिल किया है। विद्यालय के प्रबंधक रिजवान अहमद ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी एवं हर्ष जताया ।प्रबंधक ने इसके लिए विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर पवन सूर्यवंशी एवं आकांक्षा को उनके कुशल प्रशिक्षण के लिए बधाई दी ।
आर एस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 19 पदक जीतकर जनपद का नाम किया रोशन—
