संत कबीर नगर, के मेहदावल ब्लॉक के रोजगार सेवक अवनीश गौढ का गजब का कारनामा देखने को मिला। यह कारनामा दिनांक 4, 12 ,2025 समय लगभग डेढ़ से दो के बीच में जब ग्राम मौजूदा पंचायत अधिकारी के कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठकर कार्य करते हुए दिखाई दिए। यह हम नहीं करें तस्वीरों में आप खुले रूप से देख सकते हैं। कहते हैं सरकारी दफ्तर में कुछ नियम कानून होता है जिसकी जो जगह है उसी जगह पर काम कर सकता है यहां तो नियम की धज्जियां उड़ाई जा रहे हैं अब बीडीओ की कुर्सी पर चपरासी बैठकर के काम करें। नियम विरुद्ध उच्च अधिकारियों को यह सब दिखाई नहीं देता है क्योंकि उनको ब्लॉक परिसर में डालने का समय ही नहीं मिलता तो जानकारी हो ही नहीं पाएगी। यह रोजगार सेवक वैसे भी चर्चा में रहता है अपने काम से कम मतलब ग्राम पंचायत अधिकारी के काम से ज्यादा मतलब रखता है और ग्राम पंचायत का अधिकारी भी ऐसे हैं जो अपना काम खुद नहीं करती सहयोगी की जरूरत पड़ती है तनख्वाह लेते हैं सरकार से काम करता है सहयोगी।जबकि सरकार का सख्त आदेश है की कोई भी सरकारी कर्मचारी प्राइवेट कर्मचारी अपने साथ नहीं रख सकता है लेकिन आप खुले में देख सकते हैं ग्राम पंचायत अधिकारी की कुर्सी पर यह साहब कैसे बैठ करके काम कर रहे हैं इस संबंध में। जब मेहदावल ब्लाक के सहायक खंड विकास अधिकारी ( पंचायत) और खंड विकास अधिकारी से संवाददाता ने बात करने का प्रयास किया गया । दो-तीन घंटी बजाने के बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। इसलिए जिम्मेदारों का पक्ष नहीं मिल पाया।
मेहदावल ब्लाक के संविदा कर्मचारी का गजब कारनामा
