मरीजों में फल वितरित कर मनाई गई स्व० विमला तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि

Spread the love

मरीजों में फल वितरित कर मनाई गई स्व० विमला तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि।
आजमगढ़ ब्यूरो:- आजमगढ़ सहित पूरे पूर्वांचल में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर लेने वाले लोकप्रिय मंच संचालक एंकर अभय तिवारी जी के दादी जी की दूसरी पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले अभय तिवारी ने अपने मतौलीपुर स्थित आवास पर अपने परिवार जनों के साथ दादी स्व० विमला तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात अभय तिवारी द्वारा मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में मरीजों के बीच पहुंच कर लगभग 200 मरीजो में फल वितरित किया गया। बेहद भावुक पल के बीच मिडिया से बातचीत के दौरान एंकर अभय तिवारी ने कहा
कि घर नहीं रहती दहलीज नहीं रहता,
दीवारो दर नहीं रहता
घर में बुजुर्ग ना हों तो घर घर नहीं रहता
अभय तिवारी ने कहा कि आज के ही दिन हमारे परिवार के एक युग का अंत हो गया था। आज का यह दिन मेरे लिए भावुकता से अत्यंत भरा रहता है। आज दादी के दूसरी पुण्यतिथि थी उनके पुण्यतिथि के अवसर पर मंडलीय जिला चिकित्सालय में मरीज जनों के बीच पहुंचकर फल वितरित किया गया। अभय ने कहा कि दादी का साथ छूटे आज 2 वर्ष हो गए। यह 2 वर्ष जैसे 20 वर्ष लगते हैं। जानता हूं- प्रत्यक्ष मिलना अब नहीं होना है लेकिन आज जो भी हूं और जो कुछ भी है आपके आशीर्वाद का ही विस्तार है। नियति से तो नहीं लड़ सकता, लेकिन आप जहां भी हैं अपना आशीर्वाद बनाए रखिएगा, मैं हर जंग जीत जाऊंगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा बैजनाथ जी पीजी कॉलेज के प्रबंधक श्री संजय कुमार राय जी रहे। इस अवसर पर द मिडिएटर इन्फो मिडिया के उप प्रबंधक जगदंबा उपाध्याय, प्रधान उज्जवल पाठक, प्रवीण उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, आकाश राय, अंगद उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, शिवम् राय व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *