प्रतापगढ़ से ब्यूरो चीफ राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट।
बेलखर नाथ धाम घाट के आगे मृतक का शव गंभीर अवस्था में पाया गया
कोतवाली नगर के चिलबिला चौकी अंतर्गत हनुमत नगर चिलबिला निवासी आशु सौरव सिंह उम्र 28 वर्ष है 12/09/2025 को बेल्हा देवी पुल से कूद गए थे जो काफी मशक्कत के बाद भी अभी तक नहीं मिले थे
जिनकी तलाश में जुटी प्रतापगढ़ की पुलिस, एनडीआरएफ टीम के साथ परिवार के लोग व साथ भाजपा नेता डब्बू सिंह आदि टीम व लोगों के द्वारा सुबह से लेकर शाम तक सर्च ऑपरेशन सई नदी में 25 किलोमीटर तक चलाया गया जो बहुत सर्च करने के बाद बेलखर नाथ धाम घाट से 2 किलोमीटर आगे मृतक शव पाया गया।
मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल।सही नदी में कूदने का अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं।
