किरतपुर
किरतपुर । युवा इंडियन बैकवर्ड कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी इसरार अहमद ने दिल्ली की मुख्य मन्त्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। सी एम. रेखा गुप्ता ने उन्हें बैंक वर्ड समाज का उत्थान करने का आश्वासक दिया।
एक प्रेस नोट में हाजी इसरार अहमद ने कहा कि दिल्ली की सी. एम. से मुलाकात कर उन्हें बैंक पिछड़ा वर्ग समाज की समस्याओं से अवगत कराया। सी-(एम. रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि किसी भी समुदाय के साथ कोई भेद भाव नहीं बरता जायेगा तथा समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे जिस पर हाजी इसरार ने उन्हें धन्यवाद दिया।
मालूम हो कि हाजी इसरार अहमद किरतपुर क्षेत्र के ग्राम शहाबपुरा रतन निवासी रालोद नेता मानिस सलमानी के छोटे भाई तथा फोटोग्राफर व पत्रकार मो. परवेज व युवा रालोद के नेता तथा इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस उत्तर प्रदेश के युवा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शोएब के चाचा है। हाजी इसरार अहमद व चौधरी शोएब समय समय समस्याओं के मुद्दे उठाते रहते है
दिल्ली में रह कर समाज सेवा के साथ साथ राजनीति भी करते हैं। दिल्ली में उनके सेकडो समर्थक है।
