बहुत बड़ा मामला थाना कृष्णानगर अंतर्गत बड़ी मस्ज़िद के

Spread the love

लखनऊ। बहुत बड़ा मामला थाना कृष्णानगर अंतर्गत बड़ी मस्ज़िद के निकट आदर्श भारतीय स्कूल, चौरसिया सीमेंट वाली गली में अवैध पानी का प्लांट चल रहा है। यह पानी का प्लांट हिम गंगे मिनरल एण्ड आरो वाटर के नाम से संचालित हो रहा हैं। इस प्लांट के मालिक मनीष तिवारी और योगेश तिवारी हैं। पड़ताल करने पर मालूम चला कि इस प्लांट का ना तो पंजीकरण हैं, ना जी एस टी हैं और ना ही भू गर्भ जल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र हैं।
इस अवैध वॉटर प्लांट के बारे में पत्रकारों द्वारा जिलाधिकारी लखनऊ को भी अवगत कराया गया।
पांच दिनों से लगातार कार्यवाही की बात की जा रही हैं, लेकिन अभी तक किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई हैं। अब बात यह भी उठती हैं कि ऐसे लोग इसी प्रकार जी एस टी आदि की चोरी कर सरकार को चूना लगते रहेंगे और प्रशासनिक अधिकारी चुप बैठे रहेंगे। एक तरफ सरकार सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देती हैं कि गलत हो रही चीजो पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो, लेकिन अधिकारी सरकार की छबि को धूमिल करने पर लगे हैं।
देखना होगा कि खबर प्रकाशित होने पर योगी सरकार के अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं या ऐसे ही राजस्व को चुना लगने देते हैं म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *