सदर तहसीलदार खा रहे थे आइसक्रीम ,उसमें निकला कीड़ा लिए गए नमूने

Spread the love


सुनील पाठक ब्यूरो ,गोरखपुर पूर्वांचल

गोरखपुर ,तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह बलदेव प्लाजा गोलघर स्थित बास्किन-रॉबिंस आइसक्रीम के आउटलेट में शुक्रवार दोपहर में आइसक्रीम खा रहे थे उनके साथ नायब तहसीलदार प्रदुम सिंह देवेंद्र यादव लेखपाल विजय गुप्ता भी थे नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव के हाथ में आइसक्रीम के बीच किडा दिखा तो अधिकारियों ने आउटलेट संचालक से आपत्ति जताई। तहसीलदार ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह को इसकी सूचना दी इसके बाद शहर में चारों आउटलेट पर छापा मारा गया ।दो आउटलेट के लाइसेंस में कमी मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी गई ।दो स्थानों से चार नमूने लिए कीड़ा मिलने के मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। टीम ने बलदेव प्लाजा में स्नेह इंटरप्राइजेज में छापा मारा है आइसक्रीम के तीन नमूने र्सिटी मॉल स्थित आउटलेट से एक नमूना लिया ।कारण बताओं नोटिस जारी किया मौके पर स्वच्छता की जांच की गई। और रात में आइसक्रीम नहीं बनाने की निर्देश दिए गए।इसके साथ ही रात में कीड़ों को आकर्षित करने वाली लाइट एक से अधिक स्थानों पर जलने का निर्देश दिया गया। टीम ने बलदेव प्लाजा के अलावा jsr गार्डन, सिटी मॉल ,ओरिएंटल मॉल, स्थित आउटलेट में भी छापा मारा ।टीम में सहायक आयुक्त खाद्य डॉक्टर सुधीर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह, एवं नरेंद्र कुमार ,शामिल थे।

*बास्किन रॉबिस आइसक्रीम बलदेव प्लाजा का मामला खाद्य विभाग में बिक्री पर रोक लगाई।
*खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में इस ब्रांड के चारों आउटलेट पर छापा मारा।

*₹100 के रजिस्ट्रेशन पर 12 लाख का कारोबार.
Jsr गार्डन एवं ओरिएंटल माल के आउटलेट का रजिस्ट्रेशन ₹100,100,के शुल्क में कराया गया था ।जबकि इसका टर्नओवर 12 लाख से अधिक का है इसलिए दोनों आउटलेट की बिलिग पर रोक लगा दी गई है ।अधिकारियों के अनुसार 12 ल।ख रुपए से अधिक का टर्नओवर होने पर₹2000 शुल्क जमा करके लाइसेंस प्राप्त करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *