“गोरखपुर में मरीज की मौत पर गुस्सा आए परिजन ,किसी तरह कूद कर भlगा मैनेजर”
गोरखपुर, के पल्स हार्ट सेंटर अस्पताल में मरीज को देखने के बाद रेफर कर दिया गया lगुरुवार को इससे गुस्साए पर जिन्होंने हॉस्पिटल मैनेजर को खींचकर गाड़ी में बैठा लियाl इसके बाद उसको लेकर कई जगह घूमते रहेl वह बचाने के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन उसे छोड़ नहींl इधर एम्स के पास वह किसी तरह से चंगुल से भाग कर निकालाl इसके बाद उसने अस्पताल पहुंचकर पूरी घटना बताई lडॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक मरीज के मौत की खबर सामने आई इसके बाद पुलिस को तहरीर नहीं दी।
जानिए कैसे हुई घटना
सुबह करीब 11:बजे 12:15 लोग बेतियाहाता स्थित पल्स हार्ट सेंटर में गंभीर मरीज को लेकर पहुंचे lतुरंत इलाज करने की मांग करने लगेl डॉक्टर ने बाहर खड़ी गाड़ी में जाकर मरीज की हालत देखी lउसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी इस पर मरीज भड़क गए जबरन डॉक्टर और हॉस्पिटल मैनेजर को गाड़ी में बैठने लगेl डॉक्टर किसी तरह खुद को छुड़ाकर हॉस्पिटल से भाग गएl लेकिन मरीज मैनेजर को गाड़ी में बैठा लिया शहर के कई हॉस्पिटल घूमते रहेl
मौका पाकर भाग निकला मैनेजर
जब वह मरीज को एम्स ले गए। तो मौका पाकर मैनेजर भाग निकला इसी बीच मरीज की मौत हो गई। पहले डॉक्टर ने पुलिस कार्रवाई की बात कही ।लेकिन मौत की जानकारी मिलते ही तहरीर देने से इनकार कर दिया।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल जाकर जांच की lअभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई lलेकिन अगर शिकायत मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
