गोरखपुर , 4 मार्च 2025,सिंचाई विभाग के ठेकेदारों में सोमवार को बगल के विंध्यवासिनी पार्क में बैठक करके सिंचाई विभाग की निविदा का विरोध जताया। ठेकेदारों ने प्रदर्शन करते हुए निविदा की प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई। और कहना है कि निविदा के मूल्य में काफी विसंगतियां हैं वर्ष 2024 के दर से मूल्यांकन की उपेक्षा करके निविदा का प्रकाशन किया गया है यह न्याय संगत नहीं है पूजा ठेकेदार समिति के अध्यक्ष घनश्याम चौबे मंत्री रामसेवक सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में ठेकेदारों ने आरोप लगाया की मुख्य अभियंता( गंडक )और अधीक्षण अभियंता की मनमानी रवैया अपना रहे हैं निविदा की क्षमता मानक के अनुसार नहीं रखी गई है इस दौरान रामदयाल, अष्टभुजा नायक ,अमित सिंह, संतोष सिंह, निशु सिंह, आदि तमाम ठेकेदार मौजूद रहे।
निविदा में मनमानी कर रहे सिंचाई विभाग की जिम्मेदार ठेकेदारों ने जताया विरोध
