एनएसजी द्वारा 15 जून से 27 जून तक 49वें कस्टर्ड ज्वाइंट काउंटर टेरेरिज्म अभ्यास सम्पन्न

Spread the love

कस्टर्ड ज्वाइंट काउंटर टेरेरिज्म अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नौ प्रतिभागी टीमों के मध्य तृतीय स्थान प्राप्त

नई दिल्ली। नई राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) द्वारा 15 जून से 27 जून 2026 तक आयोजित 49वें कस्टर्ड ज्वाइंट काउंटर टेरेरिज्म अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 09 प्रतिभागी टीमों के मध्य तृतीय स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस उच्चस्तरीय संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं राज्य पुलिस बलों की कुल 09 टीमें कुल 152 प्रतिभागी शामिल हुईं। इस अवसर मुख्य अतिथियों के रूप में डीजी आरपीएफ सोनाली मिश्रा, आई जी आरपीएफ सुमति शांडिल्य उपस्थित रहें। प्रत्येक टीम में 18 प्रशिक्षित कमांडो सम्मिलित थे। अभ्यास के दौरान रूम इंटरवेंशन , बस इंटरवेंशन ,आई ई डी सर्वेक्षण, फिजिकल एंड्यूरेंस एवं फायरिंग सहित विभिन्न सामरिक एवं परिचालन दक्षताओं का परीक्षण किया गया। सभी टीमों का मूल्यांकन उनके समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया गया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान अर्जित किया। यह उपलब्धि रेलवे सुरक्षा बल की बढ़ती आतंकवाद-रोधी क्षमता, पेशेवर दक्षता, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं परिचालन तत्परता का प्रमाण है। साथ ही, यह उपलब्धि बल के आधुनिकीकरण एवं क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आतंकवादी अथवा विशेष विषम परिस्थिति में एनएसजी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं राज्य पुलिस बलों के मध्य बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया तथा प्रभावी कार्रवाई की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *