बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ विषय पर संगोष्ठी ,मातृशक्ति व मेधावी छात्र सम्मान के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ विषय पर संगोष्ठी ,मातृशक्ति व मेधावी छात्र सम्मान के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द, बिजनौर सरोजिनी नगर में

लखनऊ। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी, सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ,विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक बिजनौर कपिल गौतम, चौकी प्रभारी माती अभिराम शुक्ला, उपनिरीक्षक शशि बाला सहित अनेक गणमान्य प्रबुद्ध अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगकर्ता के रूप में आर.के. विश्वकर्मा (डायरेक्टर, एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ट्रस्ट), आशीष सिंह (अध्यक्ष, आदर्श प्रेस क्लब), अभिषेक सिंह चौहान (डायरेक्टर, आर्य लाइब्रेरी), तथा सेवक राम कनौजिया (डायरेक्टर, सर्वांगीण विकास) उपस्थित रहे। आयुष अस्पताल की ओर से डायरेक्टर डाक्टर संदीप शुक्ला, महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञ डाक्टर अफसाना एवं उनकी टीम ने मेडिकल कैंप लगाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बच्चों द्वारा संस्कृत वंदना प्रस्तुत कर किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य व नाटक प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय की ओर से उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा आयुष अस्पताल की टीम द्वारा महिला स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया और दवाइयां वितरण की।
मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार घर से ही मिलते हैं, इसलिए माता-पिता को बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी यह संस्कार देना होगा कि वे हर महिला का सम्मान करें और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का आह्वान किया। उन्होंने कहा बच्चों को हमें स्वतंत्रता और स्वछंदता का अंतर बचपन से ही सिखा देना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि एसीपीकृष्णानगर रजनीश वर्मा ने कानून की जानकारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बेटी अपने अधिकारों को समझती है और समाज को अपराध-मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बेटियों को उच्च शिक्षा तक पढ़ाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस चौपाल के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा, कानून एवं जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई।
वरिष्ठ पत्रकार आर.के. विश्वकर्मा द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया तथा इक्कीस मेधावी बच्चों को सम्मान प्रदान किया गया। आशीष सिंह एवं अभिषेक सिंह चौहान द्वारा उन माताओं एवं दादियों को साड़ी देकर माला पहनकर सम्मानित किया गया जिन्होंने पूरे वर्ष बच्चों को नियमित, स्वच्छ एवं अनुशासित रूप से विद्यालय भेजा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में “एक पेड़ बेटी के नाम” से आम, अमरूद एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। वरिष्ठ रिटायर्ड शिक्षक सेवक राम कनौजिया ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जागरूक नागरिक बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में रीना त्रिपाठी (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, सर्वजन हिताय संरक्षण समिति) द्वारा अतिथियों से वृक्षारोपण कराया तथा विद्यालय परिवार की ओर से मातृशक्ति सम्मान व मेधावी बच्चों केसम्मान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका उषा त्रिपाठी, सुमन दुबे, रश्मि प्रधान, गीता वर्मा, आभा शुक्ला तथा शिक्षक नसीम सहर, पूनम यादव, छायारानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *