मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सीएचसी रेड क्रॉस का निरीक्षण
लखनऊ, 7 दिसम्बर 2024
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एन.बी.सिंह ने शनिवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेड क्रॉस का औचक निरिक्षण किया तथा वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली |
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आठ दिसम्बर से शुरू होने वाले पोलियो अभियान की माइक्रोप्लानिंग को देखा | उन्होने स्वास्थ्य इकाई पर किये जा रहे नियमित टीकाकरण का हाल जाना तथा क्षेत्र के लक्षित सभी बच्चों के नियमति टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा | उन्होंने ओपीडी में और भर्ती मरीजों का हाल जाना | लाभार्थियों और तीमारदारों से बात की |
उन्होंने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से कहा कि जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे हैं | आपका उत्तरदायित्व और भूमिका अहम है | आप सीधे समुदाय से जुड़े हैं | समुदाय को स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं और स्वास्थ्य केंद्र पर दी जाने वाली सेवाओं से अवगत कराएं | जिससे कि वह इनका लाभ ले सकें | समुदाय के साथ व्यवहार संतुलित रखें , अच्छे से बात करें | जिससे कि वह अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को आपसे साझा करें और बिना किसी झिझक के वह सेवा लेने आयें |
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. रितेश द्वेवेदी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, सीएचसी के अन्य कर्मचारी मौजूद थे |