लखनऊ: यूपी बीजेपी संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी, वीडी शर्मा करेंगे संकुल प्रकोष्ठों के साथ बैठक।

Spread the love

भाजपा ने अपने 24 प्रकोष्ठों में सैकड़ों पदाधिकारियों को समायोजित कर सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है।

संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के बड़े समूह को आगामी चुनाव की तैयारियों में लगाने की योजना है।

इसी रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संकुल प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक होगी।

बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संकुल प्रकोष्ठ संयोजक वीडी शर्मा और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

भाजपा विभिन्न प्रकोष्ठों को अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच सक्रिय कर चुनावी रणनीति को मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *