वीरांगना अवंतिबाई लोधी की जयंती पर मूर्ति स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी। आज 17 अगस्त रविवार को महारानी वीरांगना अवंतिबाई लोधी की जयंती के अवसर पर फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के लोधी नगर चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए पंडित प्रवन पांडे एवं पंडित सूर्य प्रकाश पाठक ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस दौरान कछुए के एक बैंकट हॉल मे आयोजित जयंती समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज मंत्री बीएल वर्मा, विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने महारानी वीरांगना अवंतिबाई लोधी के चित्र पर फूल माला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने वीरांगना अवंतिबाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके साहस, त्याग और देशभक्ति से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतिबाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ रामगढ़-मंडला क्षेत्र में वीरता से संघर्ष किया। 23 नवंबर को खैरी के युद्ध में उन्होंने ब्रिटिश कमिश्नर को पराजित किया और 20 मार्च 1858 को देवहारगढ़ की पहाड़ियों में देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

कार्यक्रम में मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने भी महारानी वीरांगना अवंती बाई लोधी के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला और कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया आजादी के बाद देश गलत हाथों में जाने के कारण ऐसे क्रांतिकारियों के नाम इतिहास में नहीं पढ़ाएं गए, बीजेपी सरकार बनने के बाद 2014 से ऐसे महापुरुषों को सम्मान देने का काम भाजपा सरकारने शुरू हुआ। इसी क्रम में देश भर में उनके नाम की प्रतिमाएं चौराहे पर लगाई जा रही हैं। और आगे भी इसी तरह सरदार पटेल, महाराणा प्रताप जैसे महान बलिदानियों की प्रतिमाएं भी अन्य चौराहे पर स्थापित की जाएगी। इस मौके पर एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने भी वीरांगना अवंती बाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डाला कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित, संगठित और संघर्ष की जरूरत है। इस मौके पर मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्णा गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्या जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू जिला मंत्री शिवम शर्मा, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, जिला मंत्री व विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, फतेहगंज पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल, चक्रवीर सिंह चौहान, ठेकेदार गौरव मिश्रा, भाजपा नेता व्यापारी सचिन चौहान, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, दीपक तोमर, अमित सिंह, सूरज राठौर, ठेकेदार जगत सिंह उर्फ सनी, पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह, रेलवे के रिटायर मैनेजर नेत्रपाल सिंह, सभासद अबोध सिंह सभासद प्रदीप गुप्ता धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, नेतराम वर्मा, गन्ना समिति की अध्यक्ष तेजपाल गंगवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, विधायक प्रतिनिधि केपी राणा, मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला, लेखपाल आदित्य गंगवार, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्राधिकारी हाईवे देवेश कुमार, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार सहित पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। समारोह में लोधी समाज के अलावा अन्य जाति बिरादरियों के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर महारानी वीरांगना अवंतिबाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना के आदर्शों और उनके राष्ट्रप्रेम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *