भाजपा नेता राजीव मिश्रा ने बच्चों संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

लखनऊ। आशियाना स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजीव मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए।
राजीव मिश्रा ने विद्यालय के बच्चों के साथ पौधरोपण कर उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को इस जनअभियान से जुड़कर पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कमला जोशी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना और हरित भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *