भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के बैनर तले जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार स्वर्गीय नीरज श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि । । ।
लखनऊ। भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के बैनर तले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह के निवेदन पर गुरुवार को बंगला बाजार स्थित नहरिया गौतम बुद्ध प्रतिमा (गोल चौराहा) पर जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार स्वर्गीय नीरज श्रीवास्तव की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में पत्रकारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर दीप एवं मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके किया। इसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय नीरज श्रीवास्तव की पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार स्वामी नाथ मिश्रा ने पत्रकारों को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है और विपरीत परिस्थितियों में सभी पत्रकारों को एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना चाहिए। स्वर्गीय नीरज श्रीवास्तव को याद करते हुए वे भावुक हो गए। सभा में उपस्थित कई अन्य पत्रकार भी अपनी भावनाओं को व्यक्त करते समय भावुक हो उठे।
भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय नीरज श्रीवास्तव एक निर्भीक, ईमानदार और समाजहित के प्रति समर्पित पत्रकार थे। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्ष�
भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के बैनर तले जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार स्वर्गीय नीरज श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
