लखनऊ।
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व डा. हनुमान सिंह का जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अपने मृदुल एवं हँसमुख स्वभाव के कारण डा. हनुमान सिंह बैंकिंग क्षेत्र में एक विशेष पहचान रखते हैं और सहकर्मियों सहित आम जनता के बीच अत्यंत प्रिय रहे हैं।
बैंकिंग जगत में उनकी पहचान इतनी प्रभावशाली रही है कि आईओबी का नाम आते ही लोग उन्हें याद करते हुए कहते हैं—“अच्छा, हनुमान सिंह वाला बैंक।” यह उनकी वर्षों की मेहनत, निष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व का ही परिणाम है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वर्तमान समय में भी उनकी सादगी, मिलनसारिता और बैंक के प्रति समर्पण में कोई कमी नहीं आई है। उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि डा. हनुमान सिंह इसी प्रकार सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान बने रहें तथा समाज एवं बैंकिंग क्षेत्र में अपना योगदान देते रहें।
आईओबी के दैदीप्यमान नक्षत्र डा. हनुमान सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
