प्रतापगढ़। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2025 के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0. अनिल कुमार द्वारा प्रख्यात बाबा भयहरणनाथ धाम का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों, जलाभिषेक स्थल एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया गया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर बाबा भयहरणनाथ से जनकल्याण एवं शांति की कामना की।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं। विशेष रूप से साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, ट्रैफिक प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात सुचारु बनाए रखने हेतु थाना स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्थानीय पुलिस बल एवं पीएसी के पर्याप्त जवानों की तैनाती, ड्रोन कैमरे से निगरानी एवं सीसीटीवी कैमरे की प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ डीएम एवं एसपी द्वारा प्रसिद्ध बाबा भयहरणनाथ धाम का निरीक्षण किया गया”
