लखनऊ। पीजीआई रायबरेली रोड स्थित ओ. पी. चौधरी डेंटल हॉस्पिटल में वरिष्ठ सलाहकार हनुमान सिंह द्वारा भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा एवं परिचर्चा हुई।
बैठक में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रजापती, मण्डल उपाध्यक्ष कमल नयन मिश्रा, प्रतिनिधि हरप्रीत सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी जे. बी. सिंह सहित विश्व हिन्दू परिषद के लखनऊ मण्डल उपाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के उपरांत वरिष्ठ सलाहकार हनुमान सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिष्ठित जनों को वर्ष 2026 की डायरी एवं तिथिपत्र भेंट कर सम्मानित किया। देर से पहुंचे अतिथियों का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने हनुमान सिंह का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद बनाए रखने का निवेदन किया।
ओ. पी. चौधरी डेंटल हॉस्पिटल में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
