भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर मनाया बीकेटी विधायक माननीय योगेश शुक्ला जी का जन्मोत्सव… राजेश कुमार

Spread the love

लखनऊ चिनहट/ ग्राम नंदपुर सराय शेख/ वार्ड नंबर 14 भरवारा मल्हौर के भाजपा पूर्व पार्षद राजेश कुमार जी के भाजपा कार्यालय पर बी.के.टी विधायक माननीय योगेश शुक्ला जी का जन्मोत्सव एवं नववर्ष 2026 की संध्या को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । ढोल बाजे एवं आतिशबाजी के साथ माननीय विधायक जी का स्वागत किया गया। राजेश कुमार जी के साथ समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक जी के जन्मोत्सव को मनाया फूलमालाओं, गणपति बप्पा के चित्र एवं अंग वस्त्र से उनको सम्मानित भी किया।
डीजे की धुन पर बच्चों का उत्साह देखने वाला रहा। माननीय विधायक जी ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर हरिश्चंद्र रावत, गुड्डू लोधी, समाजसेवी शैलेंद्र पांडे (शैलू)दादा, एवं हजारों की तादाद में कार्यकर्ता बंधु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *