वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहापनवाड़ी महोबा

Spread the love


गत दिवस उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा योजना के तहत पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज कनकुआ ब्लाक पनवाड़ी जनपद महोबा में आयोजित वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान उप्र विधान परिषद के सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर,जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख श्रीप्रकाश अनुरागी और बुंदेलखंड के प्रख्यात समाजसेवी संतोष गंगेले ‘कर्मयोगी’ बतौर अतिथि मंचासीन रहे।
अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया।
संस्था के प्रधानाचार्य भानु प्रताप (पीईएस) ने बैज लगाकर और माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।इस दौरान छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर छात्रों की टोली द्वारा प्रस्तुत बुंदेली लोकनृत्य दिवारी ने सभी आगंतुकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रों के साथ ढोलक और नगड़िया की थाप पर दर्शक भी थिरकने लगे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन प्रवक्ता प्रीती कन्नौजिया और सतीश मिश्रा ने किया।
अंत में संस्था की तरफ से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता उषा देवी सरोज, शिखा राणा, पूनम यादव, डॉ सुनैना, ज्योति राजपूत, दीपेन्द्र सिंह, शिवम अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

ओपन जिम और सोलर लाइट से जगमग होगा कॉलेज

कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद निधि से संस्था में हुए विद्युतीकरण कार्य का एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा लोकार्पण कर आगे भी संस्था के विकास हेतु अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने अपनी निधि से संस्था परिसर में ओपन जिम स्थापित करने एवं सोलर लाइट लगाने की बात कही।

इन्हें मिला विशेष सम्मान

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा संस्था के मेधावियो का सम्मान किया गया इनमें बड़नगर गुजरात में आयोजित प्रेरणा उत्सव में महोबा जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाले संस्था के मेधावी छात्र सत्यम को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली संस्था की अर्थशास्त्र प्रवक्ता प्रीती कन्नौजिया को भी अतिथियों ने सम्मानित किया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
संस्था के पूर्व प्रधानाचार्य और मीडिया प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री मंगल सिंह महान,महोबकंठ मण्डल अध्यक्ष आशीष मोदी,पनवाड़ी मण्डल अध्यक्ष संतोष पाठक,पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, युमो नेता रवींद्र मिश्रा, समाजसेवी राजू मिश्रा, पीयूष मिश्रा, रामलखन सोनी,प्रधानाचार्य बृजेन्द्र सिंह तोमर, मैथिलीशरण, कौशल्या देवी, रेनू देवी,अमित कुमार,रणधीर कुमार राणा,शिक्षाविद बृजेश त्रिपाठी, सेवानिवृत्त शिक्षक रघुवर दयाल पत्रकार अरविन्द चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार अरजरिया, संतोष कौशिक, हरि सिंह, राजेश दीक्षित, पवन तिवारी,ओमप्रकाश यादव कनकुआ- महोबकंठ क्षेत्र के जूनियर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक गणमान्य जन एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *