धर्म, आस्था और सनातन परंपरा के केंद्र लखनऊ में आयोजित विशाल श्री शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस का आयोजन

Spread the love

सरोजिनी नगर लखनऊ. धर्म, आस्था और सनातन परंपरा के केंद्र लखनऊ में आयोजित विशाल श्री शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस का आयोजन आज श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना के उत्कर्ष के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। श्री रामलीला मैदान, हिंद नगर, लखनऊ में चल रही इस दिव्य कथा में आज श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली, जिससे संपूर्ण पंडाल शिवभक्ति से सराबोर दिखाई दिया।

चतुर्थ दिवस की कथा में परम पूज्य श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज ने भगवान शिव के त्याग, तप, संयम एवं लोककल्याणकारी स्वरूप का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि धैर्य, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सच्चा अर्थ और दिशा प्राप्त होती है। उनके ओजस्वी वचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्ममंथन एवं आत्मोन्नयन के लिए प्रेरित किया।
कथा के दौरान भगवान शिव के आदर्श जीवन, भगवान शिव के आदर्श जीवन, तप, वैराग्य एवं शिवभक्तों की महिमा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। प्रवचनों के साथ प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिरस में डुबो दिया। श्रद्धालु तालियों की गूंज के साथ भजनों पर झूमते नजर आए और संपूर्ण परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
कथा स्थल पर प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस आयोजन के प्रति जन-आस्था, विश्वास और भक्ति का सजीव प्रमाण है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आयोजन के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्षा एवं लोककल्याण की भावना से प्रेरित रुद्र महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो रहा है, जिसमें विद्वान आचार्यों द्वारा विधिवत आहुतियाँ प्रदान की जा रही हैं।
चतुर्थ दिवस के अवसर पर पूर्व एमएलसी (लखनऊ–उन्नाव) पूर्व एमएलसी लखनऊ–उन्नाव श्री अरविंद त्रिपाठी (गुड्डू भैया) ने कथा स्थल पर पहुंचकर परम पूज्य गुरुदेव श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त लखीमपुर खीरी के जंग बहादुरगंज से श्री आशीष शुक्ला जी, श्री संतोष गुप्ता जी, श्री विनीत दीक्षित जी, श्रीमती सीमा सिंह जी, श्री राजेश सिंह जी, श्री अमित गुप्ता जी, श्री निलेश गुप्ता जी, श्री संदीप शुक्ला जी, श्री मदन लाल जी एवं श्री देव सिंह जी भी अलग से उपस्थित होकर कथा श्रवण हेतु पहुंचे। उल्लेखनीय है कि ये सभी श्रद्धालु प्रतिवर्ष सल्लिया में श्री शिव महापुराण कथा कराते हैं तथा आज विशेष रूप से लखनऊ पहुंचकर गुरुदेव का आशीर्वाद लिया और चतुर्थ दिवस की कथा का श्रवण किया।
श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन दिनांक 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक किया जा रहा है। कथा उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं नित्य भंडारे की भव्य व्यवस्था भी की गई है।
इस भव्य धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्री सर्वेश तिवारी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन तिवारी के सहयोग से कथा निरंतर भव्य स्वरूप ग्रहण कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक श्री राजेश्वर सिंह (विधायक, सरोजनी नगर, लखनऊ) के संरक्षण तथा कथा अध्यक्ष श्रीमती मधु यादव के मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। यज्ञ प्रमुख श्री संजय सिंह राठौर द्वारा यज्ञ कार्य का कुशल संचालन किया जा रहा है, जबकि संपूर्ण आयोजन व्यवस्था का प्रभावी प्रबंधन कथा मुख्य व्यवस्थापक श्रीमती रंजना मिश्रा द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी जनता से सादर आग्रह किया गया है कि श्री शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्यलाभ अर्जित करें। पंचम दिवस की कथा में विशेष आध्यात्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं संस्कारों की अमूल्य प्रेरणा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *