गोरखपुर ,9 दिसंबर 2025, आज हरिलाल जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ी उम्मीद के साथ आया था समय लगभग 11 और 11:30 का था कि उसके साथ न्याय कैसे होगा लेकिन मा, मुख्यमंत्री जी के गोरखपुर शहर में होने के कारण निराश लौट रहा था तभी एक किसान नेता से उसकी मुलाकात हुई। उनको अपना दर्द सुनाया और उसे नेता ने अपने साथ ले जाकर जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी के स्टेनो से मुलाकात करवाया। हरिलाल ने बताया कि उसके पिता का नाम दूबर है ग्राम बनकटवा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर का निवासी है इसके पहले गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात फरियादी कर चुका है। कुछ समय पहले होती लाल पुत्र नारायण पता उपरोक्त ने उसका गाटा संख्या 326 में 6 डिसमिल जमीन है जो उक्त व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है और चारों तरफ से बाउंड्री लगवा दी है विरोध करने पर होती लाल अपने लोगों के साथ कुदाल और हावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ता लेता है गाली गुप्ता देता है कहता है साले बीच में आओगे तो जान से मार देंगे। मोतीलाल पुत्र नारायण उपरोक्त निवासी सहायकऔर सहयोगी जो मुन्ना पुत्र मैनेजर मोहल्ला तुरबारी थाना गोरखनाथ का निवासी है जो जमीन के धंधे से जुड़ा हुआ है और गलत तरीके से जमीन खरीद बिक्री करता है इसने हरी लाल को गोरखपुर कचहरी ले गया और यह सपना दिखाया कि आपका आधार कार्ड और निर्वाचन कार्ड को बनवा दिया जाएगा उक्त व्यक्ति ने इस अनपढ़ और गवार व्यक्ति से अंगूठा लगवा करके उक्त जमीन को अपने नाम और होती लाल के नाम फर्जी तरीके से बैनामा करवा लिया हरिलाल पुत्र दूबर ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि हम गरीब मजबूर और लाचार आदमी है हमारे साथ धोखा हुआ है अतःगोरखपुर जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है कि उक्त होती (लाल पुत्र नारायण, मुन्ना पुत्र मैनेजर) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर हमें और हमारे परिवार को न्याय दिलाने की कृपा करें।
आखिर कौन सुनेगा हरी लाल की फरियाद ,और कैसे मिलेगी धोखेबाजों को सबक
