लखनऊ। श्री आदि गुरु वैदिक सेवा संस्थान द्वारा राजधानी लखनऊ में श्री शिव महापुराण कथा एवं विशाल रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस दस दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में परम पावन परम शंकराचार्य श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज अपने दिव्य श्रीमुख से कथा वाचन करेंगे।
मुख्य कार्यक्रम
धर्म कलश यात्रा
14 दिसंबर, दोपहर 2 बजे
महाकालेश्वर धाम मंदिर, सेक्टर-F विस्तार, आशियाना
श्री शिव महापुराण कथा
15–25 दिसंबर, प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक
सेक्टर-F रामलीला मैदान पार्क, एलडीए कॉलोनी, हिंद नगर
विशाल रुद्र महायज्ञ
प्रतिदिन रात 8 बजे से 12 बजे तक
1008 पार्थिव शिवलिंगों का मनोकामना पूर्ति रुद्राभिषेक
25 दिसंबर
संस्थान ने समस्त श्रद्धालुओं, सनातनी समाज एवं मातृशक्ति से आयोजन में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की। प्रेस वार्ता में जितेन्द्र बहादुर सिंह सहित कई प्रतिष्ठित पत्रकारों का सम्मान हुआ।
आयोजन को लेकर आशियाना के पराग चौराहे के पास एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसी दौरान विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। सम्मानित अतिथियों में प्रमुख रूप से भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, एम एल त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी उत्तर प्रदेश,
एस के द्विवेदी, प्रदेश सचिव
मोहम्मद शकील, संयुक्त सचिव
रवि सिंह, अनुपम सक्सेना प्रधान संपादक ब्रह्माण्ड की आवाज़ न्यूज़ (बी ए न्यूज़), संदीप पाण्डेय संपादक लखनऊ बी ए न्यूज़, आशुतोष चतुर्वेदी संपादक स्टार न्यूज़, विशाल कन्नौजिया वरिष्ठ अपराध संवाददाता स्टार न्यूज़, संतोष उपाध्याय स्वतंत्र भारत आदि पत्रकारों को अंगवस्त्र, माला एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिष्ठित पत्रकारों का भी हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
निवेदक श्रीमती मधु यादव, श्रीमती रंजना मिश्रा, सर्वेश तिवारी आदि गुरु वैदिक सेवा संस्थान, लखनऊ मंडल l
