गीता जयंती महोत्सव में राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह का सम्मान, चारबाग रवींद्रालय में हुआ भव्य आयोजन ।।
लखनऊ। चारबाग स्थित रवींद्रालय प्रेक्षागृह में आज गीता परिवार द्वारा आयोजित गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जहाँ मंच पर पहुँचते ही आयोजकों ने उन्हें अंग-वस्त्र भेंट कर, माला पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश एम. एल. त्रिपाठी का भी गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने गीता परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गीता जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। गीता परिवार द्वारा पूरा समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया।
