कर्मयोगी संतोष गंगेले को बुंदेलखंड रत्न से सम्मानित सम्मानित

Spread the love

समाचार प्रकाशित हेतु
कर्मयोगी संतोष गंगेले को बुंदेलखंड रत्न से सम्मानित सम्मानित होना चाहिए।सांसद अजेंद्र सिंह लोधी
कनकुआ पनवाड़ी ( महोबा)
हमीरपुर महोबा उत्तर प्रदेश लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री अजेंद्र सिंह लोधी ने एक पत्र लिखकर बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड के सामाजिक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा है कि वर्तमान समय में उनकी जन्मतिथि 11 दिसंबर 1956 का जन्म होने के बाद वह आगामी 11 दिसंबर को 70 वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं लेकिन आज भी उनका जज्बा उनके कार्य करने की क्षमता आज युवाओं से अधिक समाज में दिखाई देती है निस्वार्थ भाव से बुंदेलखंड क्षेत्र के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में शिक्षा संस्कृति नैतिक मूल्य नशा मुक्ति सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर तन मन धन से निस्वार्थ भावना से कार्य करते हैं इसलिए उनके इस सामाजिक काम के लिए मैं हमीरपुर महोबा लोकसभा क्षेत्र से सांसद होने के नाते उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर रहा हूं । उन्होंने अपने निवास पर समाजसेवी श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी को सम्मानित करते हुए लिखित पत्र सोपा और क्षेत्र वासियों से कहा है कि वह ऐसे समर्पित व्यक्ति को बुंदेलखंड रत्न के रूप में पहचान बनाई हैं हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और इसी तरह से समाज में काम करने के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं ।
हमीरपुर महोबा क्षेत्र के सांसद श्री अजेंद्र सिंह लोधी ने अपने गृह निवास कनकुवां मैं स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में आयोजित स्वरोजगार करियर मेला के शुभारंभ अवसर पर अपने मुख्य अतिथि का पद पर उन्हें अतिथि बनाकर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित कराया गया यह उनकी एक विशाल मानवता और हृदय की गहराइयों तथा सामाजिक व्यक्ति को किस तरह से समाज में सम्मानित होना चाहिए अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है ।
समाजसेवी श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी ने माननीय सांसद श्री अजेंद्र सिंह लोधी जी की सरलता शिष्टाचार मानवता और पारिवारिक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा है कि उनके पूज्यनीय पिताजी श्री लल्लू भैया जी सभी समाज और वर्ग को लेकर अनेकों बार विधायक रहे हैं इस कारण से आज हमीरपुर महोबा जनपद क्षेत्र की जनता ने उन्हें संसद के रूप में चुना है वह किसी राजनीतिक दल से हैं और किस पार्टी का समर्थन करते हैं यह उनकी व्यक्तिगत कार्य करने की क्षमता है लेकिन लोकसभा क्षेत्र में विषम परिस्थितियों में चुनाव जीतकर सांसद बना जनता की लोकप्रियता साबित करती है और जनता के लिए वह इतने सरल सांसद हैं कि वह जमीन पर बैठकर जनता के साथ संवाद करते हैं ऐसे जन-प्रतिनिधि ही समाज के हृदय में स्थान बना पाते हैं और उनकी लोकप्रियता जन-जन तक पहुंचती है । उन्होंने सांसद श्री अजेंद्र सिंह लोधी के प्रति कृतिका ज्ञापन करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को भी मिलता होगा ।
यहां यह भी स्पष्ट होता है कि टीकमगढ़ मध्य प्रदेश लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार जी द्वारा समाजसेवी श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी को अनेकों बार पत्र लिखकर उनका मनोबल बढ़ाया उनके जन्म दिवस पर 11 दिसंबर को हर साल शुभकामनाएं भेजते हैं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले जी उनके सामाजिक कार्यों की जयपुर पत्रकार सम्मेलन में सराहना करते हुए लिखित में सम्मान पत्र दिया भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उमा भारती जी द्वारा 1 जुलाई 2014 को आजाद भवन दिल्ली में सम्मानित किया पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आदित्य जैन प्रदीप भैया झांसी ललितपुर क्षेत्र उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित कर चुके वर्तमान सांसद ललितपुर झांसी श्री अनुराग शर्मा जी उनके सामाजिक कार्यों की सराहना कर चुके हैं राजगढ़ क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर एवं जीरापुर क्षेत्र के विधायक श्री हजारीलाल दांगी द्वारा वर्ष 2015 में खिलचीपुर पत्रकार सम्मेलन में उनके सामाजिक कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया था मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पत्रकार भोज में उनके कार्यों की सराहना की इस प्रकार से मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं महाविद्यालय में लाखों विद्यार्थियों के जीवन परिवर्तन करने वाले समाजसेवी श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी 11 दिसंबर 2025 को अपना 70 वां जन्मदिन विद्यार्थियों के बीच बनाएंगे और उनके मनोबल बढ़ाने के लिए हम आप सभी क्षेत्रवासी ईश्वर से उनका सामाजिक काम करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *