पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा थाना कोतवाली हाटा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा दिनांक- 12.10.2025 को थाना कोतवाली हाटा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया। आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली, डाला छठ आदि के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा करते हुए शांतिपूर्ण और परंपरागत तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना, बन्दीगृह, थाना कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। जनसुनवाई, मिशन शक्ति, गोतस्करी, शराब तस्करी, महिला संबंधी अपराध के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। करप्शन के ऊपर जीरो टालरेन्स की नीति के तहत कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
