सुनील पाठक पूर्वांचल ब्यूरो महाराजगंज
महाराजगंज 11अक्टूबर 25,जनपद के नौतनवा ब्लाक अंतर्गत लुतहवा घाट पर भारतीय किसान यूनियन का एकदिवसीय प्रदर्शन किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के मुख्य संरक्षक मुन्ना पांडे, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौबे ,प्रदेश सचिव रमेश तिवारी, प्रदेश मीडिया /प्रभारी महासचिव सुनील हलधर,आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में किया गया जिसमें भारी संख्या में महिला पुरुष क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षण मुन्ना पांडे ने अपने संबोधन में कहा की नौतनवा विधानसभा में अगर किसानो की समस्याओं को लेकर समयबद्ध तरीके से समाधान नहीं होता है तो किसान यूनियन चुप बैठने वाली नहीं है वहीं अपने संबोधन में पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौबे ने कहा कि किसने की समस्याओं को लेकर तहसील प्रशासन और ब्लॉक से काफी समस्याएं आ रही हैं और अगर तहसील प्रशासन के अधिकारी किसानो की समस्याओं को हल्के में ले रहे हैं तो यह उनकी भूल है। वही प्रदेश मीडिया प्रभारी महासचिव सुनील “हलधर” ने अपनी बातों को जोरदार तरीके से रखा और कहा कि किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण न करने वाले अधिकारी गलतफहमी में ना रहे और किशानो की समस्याओं का समय से निस्तारण करें कार्यक्रम को राष्ट्रीय संरक्षण मुन्ना पांडे, पूर्वांचल प्रदेशअध्यक्ष पुरुषोत्तम चौबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी महासचिव सुनील हलदर के अलावा प्रदेश सचिव रमेश तिवारी ,जिला अध्यक्ष कुशीनगर, महाराजगंज जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला महामंत्री संजय तिवारी, क्षेत्रीय महिला किसान नेता देव मुनि,सुरेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष महाराजगंज, युवा जिला अध्यक्ष कुशीनगर मोनू कश्यप, नेट कार्यक्रम को संबोधित किया। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से हनी चौधरी गणेश यादव तुलसी पुजारी उमाशंकर उमेश कुमार अमित यादव सुधाकर यादव लोटा राम फौजदार सुदर्शन गंगोलिया रामबाबू रामनिवास राममिलन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
