नवरात्रि पर माँ विंध्यवासिनी के दरबार में पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह

Spread the love

मिर्जापुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश प्रभारी एल.एम. यादव और प्रदेश सचिव एस.के. द्विवेदी के साथ माँ विंध्याचल धाम पहुँचकर माँ विंध्यवासिनी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस दौरान इन्होंने प्रसाद अर्पित कर परिवार सहित पत्रकार हित एवं सामाजिक कल्याण की मंगलकामना की।

दर्शन-पूजन के क्रम में जितेन्द्र बहादुर सिंह ने काली खो तथा अष्टभुजी देवी के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व आस्था, शक्ति और जनकल्याण का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *