सुनील पाठक ,पूर्वांचल ब्यूरो
गोरखपुर ,महाराजा1008 अग्रसेन महाराज 5149 जयंती का 3 दिन की भव्य समारोह 20 से 22 सितंबर तक अग्रवाल भवन आर्य नगर में आयोजित किया जाएगा। अग्रसेन जयंती आयोजन समिति एवं अग्रवाल भवन ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ20 सितंबर शनिवार को झंडारोहण दीप प्रज्वलन माल्यार्पण आरती के साथ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव होंगे। पहले दिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक व्यंजन बनाओ बंधनवार बनाओ आरती थाल सजाओ वह बुद्धि परीक्षण जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल और प्रखर अग्रवाल ने दी बताया कि दूसरे दिन 21 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे डीवी इंटर कॉलेज बेनीगंज में सेकरेस, धीमी साइकिल रेस फ़न गेम होंगे। इसके बाद अग्रवाल भवन में रक्तदानशिवर,कलश सजाओ गिफ्ट पैकिंग वेस्ट मटेरियल में सजावट प्रतियोगिता होगी। शाम 6:00 बजे से 25वीं व 85 वैवाहिक वर्षगांठ पूर्ण कर चुके दंपतियों को सम्मानित किया।जाएगा ।देर शाम 7:30 बजे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भी होगा। तीसरे दिन 22 सितंबर को सुबह 9:00 बजे अग्रसेन तिराहा बैंक रोड वह महाराजा अग्रसेन प्रतिमा का माल्यार्पणकिया जाएगा ।मुख्य अतिथि डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल( राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा व राज्यसभा सांसद) होंगे ।अपरन3:00 बजे शोभा यात्रा डीवी इंटर कॉलेज से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अग्रवाल भवन पर समाप्त होगी। शाम 7:00 बजे दूरदर्शन के हास्य कलाकार नाटिका प्रस्तुत करेंगे ।इसके बाद रात 8:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा ।अंतिम दिन के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल विशिष्ट अतिथि , महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ,ए डी जी गोरखपुर मुख्य जोन मुथा अशोक जैन उपबीस्थित रहेंग।
